फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former AOA accused of financial irregularities worth Rs 65 lakh

Noida News: पूर्व एओए पर 65 लाख की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Former AOA accused of financial irregularities worth Rs 65 lakh
-सेक्टर-75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी का मामला
विज्ञापन

-वर्तमान एओए की शिकायत पर कराए गए ऑडिट में पर्दाफाश
-ऑडिटर ने छह महीने तक जांच करने के बाद सौंपी अपनी रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी की पूर्व अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) कार्यकाल में 65 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। यह जानकारी डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से कराए गए विशेष ऑडिट रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई है। सोसाइटी की वर्तमान एओए कार्यकारिणी ने पूर्व एओेए की शिकायत कर ऑडिट करने की मांग की थी। इस दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त किए गए ऑडिटर के माध्यम से हुई जांच के बाद यह खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट में बताया गया कि सोसाइटी में एओए का कार्यकाल 18 दिसंबर 2022 को समाप्त हो गया था, लेकिन वह 11 अगस्त 2024 तक पद पर बने रहे। ऑडिट रिपोर्ट में इसे गैर-कानूनी बताते हुए कई वित्तीय निर्णयों को अवैध करार दिया गया है। कॉमन एरिया मेंटनेंस (कैम) शुल्क में 20.08 लाख की अनियमितता की बात सामने आई। इसमें कैम को दो बार बिना किसी जीबीएम को बुलाए घटाया गया, जिससे आय में हानि और उपविधियों का उल्लंघन हुआ। इसके अलावा इंट्रेस्ट फ्री मेंटेनेंस सिक्योरिटी (आईएफएमएस) में 32 लाख की धनराशि निवासियों की मंजूरी के बिना खर्च की गई। स्टाफ व अन्य खर्चों में 10.33 लाख की गड़बड़ी की बात सामने आई है। 18.50 लाख एनओसी शुल्क में से 50,000 से 10,000 तक की राशि नगद में खर्च की गई, जो किसी भी नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन

घरेलू उपयोग की वस्तुएं ऊंचे दामों पर खरीदी गईं, जिससे वित्तीय नुकसान हुआ। कूड़े वाले से वसूली में घोटाला भी सामने आया है। जनवरी 2022 के बाद भी कुछ निवासियों को 8.33 लाख की छूट दी गई, जो जीबीएम की मंजूरी के बिना हुआ। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 की लॉगबुक व अन्य दस्तावेज न तो ऑडिटर को सौंपे गए और न ही उपलब्ध कराए गए। ऐसे में में कुल अनुमानित वित्तीय नुकसान करीब 65 लाख का हुआ है। इस संबंध में वर्तमान एओए ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत के बाद ऑडिटर ने की जांच
वर्तमान एओए पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी एओए ने वर्तमान एओए सही तरीके से हैंडओवर नहीं किया और जरूरी कागजात भी नहीं सौंपे। ऐेसे में एओए ने इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से ऑडिट करने के लिए ऑडिटर नियुक्त किए गए। ऑडिटर ने सोसाइटी में छह महीने तक जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी।
----------
कोट
यह ऑडिटर का ऑब्जर्वेशन है और किसी तरह अनियमितताओं का आरोप नहीं है। इस संबंध में हमारी ओर से डिप्टी रजिस्ट्रार को जवाब दिया जा रहा है।
आशीष सिंह, पूर्व एओए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed