{"_id":"61c83f30d53add22103e4660","slug":"foreign-girl-jumps-from-14th-floor-steps-taken-after-dispute-with-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: विदेशी युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, दोस्त से विवाद होने के बाद उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: विदेशी युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान, दोस्त से विवाद होने के बाद उठाया कदम
Sun, 26 Dec 2021 03:38 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 03:38 PM IST
सार
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के पांच बजे की है। टॉवर-बी के फ्लैट नंबर 1107 में 25 वर्षीय युवती विनी मान्यासा इडम्बो रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी की 14वीं मंजिल से गिरकर केन्या की युवती की मौत हो गई। शनिवार देर रात तक युवती क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटी थी। चार दिन पहले ही मूयासा केन्या से अपने दोस्त से मिलने ग्रेटर नोएडा आई थी। पुलिस के मुताबिक युवती को अंतिम कॉल उसके घर से आई थी। इसके बाद उसने कूदकर जान दी है। पुलिस ने केन्या दूतावास को भी घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी में अफ्रीकी मूल के कई लोग रहते हैं। सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक दोस्त से मिलने के लिए केन्या निवासी मूयासा चार दिन पहले ही वह टूरिस्ट वीजा पर ग्रेटर नोएडा आई थी।
विज्ञापन
रविवार को तड़के 5 बजे हुई घटना
पुलिस का कहना है कि तड़के लगभग 5 बजे 14वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि शनिवार रात युवती ने सहेली और दोस्त के साथ क्रिसमस पर देर रात तक पार्टी की थी। युवती की मोबाइल पर उसके परिजन से घटना से पहले बात हुई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। युवती की सहेली और उसके दोस्त ने जानकारी दी है कि वह शनिवार रात क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। केन्या से परिजन के फोन आने के बाद ही युवती ने कूदकर जान दी है।