{"_id":"6a05f8e08e855c922b033a91","slug":"foreign-funding-for-the-workers-movement-noida-news-c-1-noi1095-4283712-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रमिक आंदोलन में विदेशी फंडिंग, आरोपी के खाते में आए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रमिक आंदोलन में विदेशी फंडिंग, आरोपी के खाते में आए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
- नोएडा पुलिस की जांच में आरोपी सत्यम वर्मा के खातों से मिली जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में वेतन वृद्घि की मांग को लेकर हुए हिसंक श्रमिक आंदोलन में विदेशी फंडिंग की जानकारी मिली है। पुलिस की जांच में हिंसक आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सत्यम वर्मा के खाते में अलग-अलग देशों से एक करोड़ रुपये जमा करने की जानकारी मिली है। सत्यम वर्मा व आकृति पर पुलिस ने बुधवार को ही एनएसए लगाया था। दोनों फिलहाल जेल में हैं।
नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों का आंदोलन हिंसक हो गया था। इस दौरान 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ की गई थी और दो दर्जन से अधिक गाडिय़ों को जला दिया गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ संगठकों के सदस्यों ने आंदोलन को भड़काया था। इसमें मजदूर बिगुल दस्ता का नाम प्रमुखता से सामाने आया था। भड़काऊ गतिविधियों व हिंसक घटनाओं में सत्यम वर्मा व आकृति की भूमिका पाई गई थी।
हवाला कनेक्शन की भी चल रही जांच
विवेचना के दौरान सत्यम वर्मा के संबंध में कुछ अन्य चौंकाने वाले तथ्य भी प्रकाश में आए हैं। नोएडा कमिश्नरेट की मीडिया सेल के मुताबिक, सत्यम वर्मा के व्यक्तिगत बैंक खाते में एक करोड़ से अधिक की धनराशि विभिन्न देशों से डॉलर, पाउंड व यूरो मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुई हैं। धनराशि को सत्यम वर्मा ने तुरंत अपने दूसरे व्यक्तिगत बैंक खातों में हस्तांतरित किया था। सत्यम वर्मा विभिन्न संगठनों से जुडा है, जिनके संबंध में गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सत्यम ने विदेश से आई रकम को आंदोलन में लगाया है। वहीं, इसमें हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। इस मामले में गिरफ्तार रूपेश व आदित्य आनंद की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
अब तक क्या-क्या हुआ
13 अप्रैल को नोएडा में हुआ था श्रमिक आंदोलन।
82 स्थानों पर 42 हजार से अधिक श्रमिक हुए थे इकट्ठा।
मामले में 11 एफआईआर हुई हैं, 62 लोग गिरफ्तार।
आंदोलन को हिंसक बनाने में मजदूर बिगुल दस्ता का नाम आया था सामने।
दो आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई हुई है।