फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time, Maha Aarti and Deepotsav were organised on the banks of Yamuna, the ghat was illuminated.

Noida News: पहली बार यमुना तट पर महाआरती व दीपोत्सव, जगमगाया घाट

Thu, 06 Nov 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
For the first time, Maha Aarti and Deepotsav were organised on the banks of Yamuna, the ghat was illuminated.
फोटो है
विज्ञापन

पहली बार यमुना तट पर महाआरती व दीपोत्सव, जगमगाया घाट

नोएडा। युवा शक्ति घाट, यमुना तट, सेक्टर-94 में देव दीपावली के शुभ अवसर पर बुधवार को पहली बार यमुना पर महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन हुआ। यह आयोजन वाईएसएस फाउंडेशन और भारत विकास परिषद की ओर से और नमामि गंगे के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ।

शाम ढलते ही हजारों दीप यमुना तट पर एक साथ प्रज्वलित हुए। पूरा घाट भक्ति, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रकाशमान हो उठा। मंत्रोच्चार, शंखनाद और महाआरती की गूंज ने वातावरण को दिव्य अनुभूति से भर दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, विद्यालयों के विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने दीपदान कर स्वच्छ व जीवनदायिनी यमुना के संकल्प को दोहराया। भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्र गंगल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यमुना के संरक्षण को सार्वजनिक आंदोलन का रूप देना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इन्दु प्रकाश, पूर्व डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर समेत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed