फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time in AAP government, the department is with the Chief Minister.

Noida News: आप सरकार में पहली बार मुख्यमंत्री के पास विभाग

Sat, 21 Sep 2024 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
For the first time in AAP government, the department is with the Chief Minister.
आतिशी ने रखे 13 विभाग, आठ विभागों के साथ सौरभ भारद्वाज बने सरकार में नंबर दो
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार में केजरीवाल ने कुछ समय के लिए अपने पास रखा था जल विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के पास पहली बार विभाग रहेंगे। नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं रखा गया है। पूर्ववर्ती सरकारों में अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों के लिए जल विभाग अपने पास रखा था, जबकि केजरीवाल के साथा तीनों सरकारों में मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे।

शनिवार को आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद कार्य आवंटन नियम, 1993 के नियम-3 के तहत विभाग आवंटित कर दिए गए। इसे उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी भी दे दी। आतिशी ने अपने पास 13 महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इसमें बिजली, पानी व शिक्षा विभाग शामिल हैं। पार्टी इन तीनों मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। इसके अलावा राजस्व, योजना, सेवा विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग उनके पास हैं। वहीं, आठ विभागों के साथ सौरभ भारद्वाज सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री बन गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य सहित दूसरे बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। कैलाश गहलोत व मुकेश अहलावत पांच-पांच विभागों के साथ तीसरे नंबर के मंत्री हैं, जबकि तीन विभागों के साथ गोपाल राय चौथे व दो विभागों के साथ इमरान हुसैन पांचवें नंबर के मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed