फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   for admission in du It is necessary to give CUET in the language

नोएडा: डीयू में दाखिले के लिए एक भाषा में सीयूईटी देना जरूरी

Sat, 18 Feb 2023 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
for admission in du
It is necessary to give CUET in the language
सीयूईटी व दाखिला प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए वेबिनार आयोजित
विज्ञापन

बारहवीं में पढ़ी हुई भाषा और विषयों का ही चयन करें

68 : कॉलेजों में 79 प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी जरूर दें

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले इस बार भी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) स्कोर से होंगे। डीयू में दाखिले के लिए एक भाषा में सीयूईटी देना जरूरी है। इसके लिए बारहवीं में पढ़ी हुई भाषा का ही चयन करना होगा। इसके अलावा दाखिले के लिए ऐसे विषयों का चयन करें जिसे बारहवीं में पढ़ा हो। डीयू की ओर से शुक्रवार को आयोजित पहले वेबिनार में छात्रों को दाखिला प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

डीयू की ओर से शुक्रवार को सीयूईटी-2023 दाखिला वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार में डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता व दाखिला समिति डीन प्रो. हनीत गांधी, संयुक्त दाखिला डीन डॉ. अमित पुंडीर ने दाखिले से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए गए। प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि डीयू के 68 कॉलेजों में उपलब्ध 79 प्रोग्राम में से किसी में भी दाखिले के लिए सीयूईटी देना अनिवार्य है। सीयूईटी दिए बिना डीयू में दाखिला नहीं हो सकता। खेल व ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे के दाखिले के लिए भी सीयूईटी जरूरी है।
विज्ञापन


सीयूईटी-2023 के तीन खंड हैं जिनमें पहले खंड को 2 भागों बांटा गया है। पहले भाग में 13 और दूसरे में 20 भाषाएं शामिल हैं। डीयू में प्रवेश के लिए छात्रों को 33 भाषाओं में से कम से कम एक भाषा में उपस्थित होना अनिवार्य है। दूसरे खंड में 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय (बारहवीं में पढ़े हुए विषय) हैं। तीसरा खंड सामान्य ज्ञान का टेस्ट है। डीयू के अधिकांश प्रोग्रामों में दाखिले के लिए उम्मीदवार को दूसरे खंड से कम से कम 3 विषयों को चुनना होगा। दूसरे खंड को दो सूचियों बी-1 और बी-2 के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बी-1 में से कम से कम दो विषयों व बी-2 से एक विषय को चुनना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित श्रेणी के छात्र प्रमाणपत्र तैयार करवा लें

डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसलिए अभी इसके संबंध में जानकारी देने के लिए वेबिनार जरूरी था। एससी, एसटी पीडब्लयूडी, कश्मीरी विस्थापित श्रेणी के छात्र अपने प्रमाणपत्र अभी से तैयार कर लें। डीयू दाखिले के लिए समय इनकी आवश्यकता होगी। इन्हें बनवाने में 15 दिन का समय लगता है।

सीयूईटी देना डीयू में दाखिले की गारंटी नहीं

वेबिनार में छात्रों को बताया गया कि सीयूईटी देने का मतलब यह नहीं है कि डीयू में दाखिला हो जाएगा। यहां दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर को देखा जाएगा। स्कोर और छात्रों की विषयों व कॉलेज की प्राथमिकताओं के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। डीयू में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से सीट आवंटित होगी।

सीयूईटी का फॉर्म ध्यान से भरें

वेबिनार में संयुक्त डीन डॉ. अमित पुंडीर ने छात्रों को बताया कि सीयूईटी का फॉर्म ध्यान से भरें। फॉर्म को जमा कराने से पहले उसका प्रिंटआउट लेकर जांच जरूर कर लें। एक बार उसमें जो विषयों का चयन कर लिया उन्हें बदला नहीं जा सकता है। इसके साथ ही नाम, फोटोग्राफ व हस्ताक्षर जो सीयूईटी फॉर्म में भरेंगे वहीं डीयू के फॉर्म में आ जाएंगे।


कुछ कोर्सेज में दाखिले के लिए सामान्य टेस्ट जरूरी
डीयू के कुछ कोर्सेज में दाखिले के लिए सामान्य टेस्ट जरूरी है। यह अनिवार्य नहीं है लेकिन यह सलाह है कि सामान्य टेस्ट छात्र दें। इससे वह डीयू के ज्यादा प्रोग्राम में दाखिले के योग्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed