फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Food Safety Department fills four more samples of cough syrup

Noida News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कफ सिरप के चार और सैंपल भरे

Thu, 12 Jan 2023 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department fills four more samples of cough syrup
खाद्य सुरक्षा विभाग ने कफ सिरप के चार और सैंपल भरे
विज्ञापन


- उजबेकिस्तान भेजी गई दवा के सैंपल जांच की होगी जांच, लाइसेंस निरस्त होने के बाद बंद है उत्पादन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-67 स्थित दवा फर्म मैरियन बाॅयोटेक प्राइवेट लिमिटेड से फिर से कफ सिरप एम्ब्रोनोल के चार और सैंपल जांच के लिए भरे हैं। यह सभी सैंपल एक ही दवा के चार अलग-अलग बैच के हैं। इस कफ सिरप की सप्लाई उज्बेकिस्तान की गई थी। हालांकि अभी कंपनी का लाइसेंस निरस्त होने की वजह से प्रोडक्शन बंद है।
जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया उज्बेकिस्तान भेजे सिरप के चार सैंपल लिए गए हैं। चारो सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अगले आदेश आने तक कंपनी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। कंपनी की ओर से कच्चा माल और दवा का रिकॉर्ड समय पर नहीं देने पर यह कदम उठाया गया है। अहम है कि उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा निर्माता कंपनी का कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की खबर आने के बाद फैक्ट्री में दवा उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

अब तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) मेरठ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में कंपनी के कुल 32 नमूने लिए गए हैं। 27 दिसंबर को कफ सिरप के दो, टैबलेट के एक, सिरप बनाने में इस्तेमाल दो रॉ मैटेरियल के नमूने रीजनल ड्रग रेगुलेटरी (आरटीडीएस ) चंडीगढ़ भेजे गए थे। हालांकि 15 दिन बाद भी नमूने की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी। बता दें कि उज्बेकिस्तान भेजी गई कफ सिरप का निर्माण मई 2021 में हुआ था। इसकी एक्सपायरी अप्रैल 2024 तक है। कंपनी ने जून में सिरप निर्यात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed