Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Following Vaishya community Brahmin Samaj Mahasangh has also extended its support to Congress leader Nikhil Si

नोएडा: वैश्य समाज के बाद ब्राह्मण समाज महासंघ ने भी कांग्रेस नेता निखिल सिंघल को दिया समर्थन, सौंपा पत्र

Wed, 25 Nov 2026 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 07:05 PM IST
सार

कांग्रेस नेता एवं नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल को अब वैश्य समाज के बाद ब्राह्मण समाज महासंघ का भी समर्थन मिला है। ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने निखिल सिंघल को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से समर्थन पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन
Following Vaishya community Brahmin Samaj Mahasangh has also extended its support to Congress leader Nikhil Si
ब्राह्मण समाज महासंघ का निखिल सिंघल को समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता एवं नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल को अब वैश्य समाज के बाद ब्राह्मण समाज महासंघ का भी समर्थन मिला है। ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने निखिल सिंघल को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से समर्थन पत्र भी सौंपा है।

विज्ञापन


इस अवसर पर ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने कहा कि निखिल सिंघल लंबे समय से नोएडा के आम नागरिकों, फ्लैट खरीदारों और सोसायटियों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और जनसमस्याओं के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए हमने उन्हें अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। नोएडा के विकास, जनहित और नागरिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले युवाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासंगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने भी निखिल सिंघल के समर्थन में अपनी बात रखी थी और कांग्रेस नेतृत्व से उन्हें नोएडा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी। अब ब्राह्मण समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा द्वारा समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद निखिल सिंघल को लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल सिंघल पिछले कई वर्षों से नोएडा में फ्लैट रजिस्ट्री, बिल्डर समस्याओं, हाईराइज निवासियों के अधिकारों, मेट्रो विस्तार और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को उठाते रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने गांवों, सेक्टरों और हाईराइज सोसायटियों में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। वैश्य समाज के बाद ब्राह्मण समाज का समर्थन और औपचारिक समर्थन पत्र, 2027 के नोएडा विधानसभा चुनाव से पहले निखिल सिंघल को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed