फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fluctuations in weather lead to a rise in illnesses.

Noida News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ी बीमारियां

Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in weather lead to a rise in illnesses.
जेवर सीएचसी की ओपीडी में बढ़े मरीज
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। दिन-रात के तापमान में बदलाव के साथ क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 110 से 115 तक पहुंच गई है।


जेवर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. देव ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अभी करीब 110 से 115 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इनमें बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक है। सामान्य लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर आगे की जांच कराई जा रही है। चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम में संक्रामक बीमारियों का प्रसार भी बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मरीजों में लक्षण मिलने पर मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed