फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flood threat looms over Farain Kalan, water level reaches five feet

Noida News: फरैण कलां पर मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, पांच फीट पहुंचा पानी का स्तर

Wed, 17 Sep 2025 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Flood threat looms over Farain Kalan, water level reaches five feet
16जेएनडी19-फरैण कलां गांव के खेतों में हाल ही में बढ़ा जल स्तर। संवाद
जींद। नरवाना क्षेत्र के फरैण कलां गांव में बाढ़ का खतरा मंडारने लगा है। गांव के पास पहले तीन फीट पानी था जो कि अब पांच फीट तक पहुंच गया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर रोष प्रकट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव उनको डुबोने का प्रयास कर रहे हैं। जान-बुझकर पानी छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी गांव ईस्माइलपुर, धरौदी के लोग समैण रोड पर बनी पुलिया खुलवाने पर जोर दे रहे हैं। यदि यह पुलिया खोल दी तो पानी गांव के साथ-साथ जो फसल बाढ़ से बची है उसे भी डूबा देगी।
विज्ञापन

यदि ऐसा ही चलता रहा तो गांव डूब जाएगा। इसको लेकर केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आश्वासन दिया है कि गांव तक पानी नहीं आने दिया जाएगा। दनौदा कलां, खुर्द, भिखेवाला गावों में पहले ही बाढ़ ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पड़ोसी फरैण कलां गांव में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। बरसात के समय से ही गांव के खेतों में पानी भर गया था लेकिन अब पानी का स्तर पांच फीट तक पहुंच गया है। इसको लेकर गांव की बाहरी कॉलोनियों में पानी भरने का डर सताने लगा है क्योंकि गांव के लगभग 2300 एकड़ में पानी भरा है।
यदि पानी का स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो पानी गांव के बाहरी हिस्से में बनाए गए मकानों तक पहुंच जाएगा। ग्रामीण कृष्ण चहल, भोला, काकू, संदीप, मंदीप, राहुल, सुखदेव का कहना था कि पहले आई बाढ़ के समय तो चारों तरफ रिंग रोड था लेकिन अब 200-250 घर गांव से बाहर आकर भी बसे हुए हैं। अब उन्हें बाढ़ का डर सताने लगा है।
पांच गांव के लोगों और मंत्री की हुई बैठक
गांव और फसलों को बाढ़ से बचाने के लिए पांच गांव के ग्रामीण व मंत्री कृष्ण बेदी की विश्राम गृह में बैठक हुई। इसमें बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन भी शामिल रहे। इस दौरान एक बात पर सहमति हुई कि फरैण कलां का पानी ड्रेन के माध्यम से धरौदी माइनर में छोड़ा जाएगा। इसके बाद कृष्ण बेदी ने कहा कि ड्रेन के माध्यम से ही बरसाती पानी को निकाला जाएगा।
शुरू हुआ ड्रेन खुदाई का काम
मंगलवार को फरैण कलां गांव के पास ड्रेन की खुदाई का काम शुरू हो गया। अब ड्रेन की खुदाई कर पानी को धरौदी माइनर में डाला जाएगा। इसके बाद ईस्माइलपुर, फरैण कलां गांव के लोगों को कुछ राहत मिल पाएगी। इसके अलावा दनौदा कलां, खुर्द और भिखेवाला गांव के बरसाती पानी की भी निकासी करवाई जाएगी।

वर्जन
फरैण कलां गांव से जलभराव की निकासी का समाधान करवाया जा रहा है। ड्रेन की खुदाई का काम शुरू करवा दिया है। ड्रेन के माध्यम से पानी को धरौदी माइनर में डाला जाएगा। -जगदीश चंद्र, एसडीएम, नरवाना

16जेएनडी19-फरैण कलां गांव के खेतों में हाल ही में बढ़ा जल स्तर। संवाद

16जेएनडी19-फरैण कलां गांव के खेतों में हाल ही में बढ़ा जल स्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed