फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flat buyers angry due to lack of registry

रजिस्ट्री नहीं होने पर फूटा फ्लैट खरीदारों का गुस्सा

Mon, 20 Sep 2021 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Flat buyers angry due to lack of registry
सूरजपुर स्थित ​मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासी रविवार को प्रदर्शन करते हुए। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों फ्लैट खरीदार रजिस्ट्री न होने से परेशान हैं। रविवार को ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी और ग्रेनो की मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन कर रजिस्ट्री कराने की मांग की।
विज्ञापन

मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासी फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने और जरूरी सुविधाओं के लिए 13 सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी निर्माणाधीन है, लेकिन यहां पर 70 से अधिक खरीदार रह रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि बिल्डर ने अभी तक फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं की है। ऐेसे में लोग घर के पते पर किसी तरह का सरकारी काम नहीं कर पा रहे हैं। सड़क, सुरक्षा, पानी, बिजली का स्थायी कनेक्शन आदि सुविधाएं भी नहीं दी गई हैं। बिल्डर नए खरीदारों को कब्जा दे रहा है। उनसे लिखित पत्र भी ले रहा है। इसमें लिखवाया जा रहा है कि वे किसी भी फोरम में बिल्डर के खिलाफ शिकायत नहीं करेंगे। इससे खरीदारों में काफी रोष है और इसकी शिकायत यूपी रेरा और प्राधिकरण से भी की गई है। इस संबंध में जब संवाददाता ने बिल्डर के मीडिया प्रभारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर के प्रोजेक्टों पर कार रैली से जताया विरोध
मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के निवासियों का भी लगातार 12वें सप्ताह प्रदर्शन जारी रहा। सोसाइटी निवासी फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की मांग कर रहे हैं। निवासियों ने परिवार के साथ धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इसके बाद शहर में बिल्डर के अन्य प्रोजेक्टों तक कार रैली निकाली गई। निवासियों ने बताया कि सुबह सभी निवासी सोसाइटी के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। इसके बाद कार रैली निकालकर बिल्डर के अन्य प्रोजेक्टों पर जाने का फैसला लिया। सोसाइटी से शुरू होकर कार रैली मिग्सन गैलेरिया प्रोजेक्ट पर गई।

वहां से मिग्सन अल्टिमो प्रोजेक्ट पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की और एकजुट होकर बिल्डर के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया। इसके बाद निवासी बिल्डर के मिग्सन विन और विलासा प्रोजेक्ट पर भी पहुंचे। यहां पर बांउसरों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन निवासियों के विरोध के बाद सभी पीछे हट गए। वहीं, बिल्डर के मीडिया प्रभारी अनिकेत तिवारी का कहना है कि 2016 में पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। हमारी ओर से कुछ भी बाकी नहीं है। हम हमेशा लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed