फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five officials of the authorities suspended from the government

Noida News: शासन से प्राधिकरणाें के पांच अधिकारी निलंबित

Thu, 19 Sep 2024 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Five officials of the authorities suspended from the government
नए स्थान पर कार्यभार नहीं संभालने को शासन ने माना अनुशासनहीनता, कारवाई की
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव अनिल सागर ने सभी के निलंबन के आदेश जारी किए
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा।
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में दो-तीन स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी 25-30 वर्षों से नोएडा, ग्रेनो, यूपीसीडा और यमुना प्राधिकरण में जमे पांच अधिकारियों को शासन ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। प्रमुख सचिव अनिल सागर ने सभी के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। निलंबित किए गए अधिकारियों में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन प्रबंधक (सिविल) आरके शर्मा, ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) राम आसरे व वरिष्ठ प्रबंधक (विद्युत) गुरुविंदर सिंह, यमुना प्राधिकरण से डीजीएम (परियोजना) राजेंद्र भाटी व यूपीसीडा के केएन श्रीवास्तव शामिल हैं।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लखनऊ में समीक्षा बैठक की थी, जिसमें लंबे समय से जमे अधिकारियों का मुद्दा उठा था। बैठक में ही अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से ही शासन स्तर पर ऐसे अधिकारी रडार पर थे और सूची तैयार करनी शुरू की गई थी। शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई कार्मिकों का स्थानांतरण किया गया था, लेकिन कमी को आधार बनाकर प्राधिकरणों ने अधिकारियों-कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया। इस बाबत शासन की ओर से संंबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन शासन के पत्रों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन




पिछले महीने निलंबित हुए थे नौ अधिकारी

तबादले के बाद भी जगह नहीं छोड़ने वाले तीनों प्राधिकरणों के 9 अधिकारियों के खिलाफ पिछले माह भी कार्रवाई हुई थी। इनमें नोएडा प्राधिकरण के निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह, सहायक विधि अधिकारी नरदेव, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, सहायक प्रबंधक यूएस फारूक, प्रबंधक सुमित ग्रोवर और लेखाकार प्रमोद कुमार शामिल थे। यीडा से प्रबंधक अजब सिंह भाटी थे। ग्रेनो प्राधिकरण से सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, प्रबंधक विजय कुमार वाजपेयी को निलंबित किया गया था। साथ ही, नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी, सहायक प्रबंधक प्रेम कुमार के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रेनो प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण में अलग-अलग अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर अभिषेक पाठक की नई तैनाती के बाद अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने आदेश जारी किए हैं।

अब यह रहेगा कार्यक्षेत्र


- अभिषेक पाठक सिस्टम, विद्युत, यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य, उद्यान एवं स्पोर्ट्स विभाग में विभागाध्यक्ष होंगे। साथ ही जल एवं सीवर विभाग में कनिष्ठ प्रभार का कार्य भी देखेंगे।

- ओएसडी गिरीश कुमार झा भूलेख विभाग का कनिष्ठ प्रभार का कार्य देखेंगे

- डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र गौतम कार्मिक विभाग के विभागाध्यक्ष का कार्य, किसान आबादी विभाग में वर्क सर्किल-1 से 8 तक एवं भूलेख विभाग का कार्य देखेंगे।

- ओएसडी राम नयन को भूलेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है


- ओएसडी संतोष कुमार अर्बन सर्विसेज विभाग, आवासीय संपत्ति विभाग एवं कौशल विकास विभाग के विभागाध्यक्ष होंगे। साथ ही, उद्योग विभाग का कनिष्ठ प्रभार, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से संबंधित कार्यों का कनिष्ठ प्रभार और जिम्स से संबंधित कामों का कनिष्ठ प्रभार दिया गया है।



- ओएसडी नवीन कुमार सिंह ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी, एसेट विभाग एवं मार्केटिंग विभाग के विभागाध्यक्ष होंगे। साथ ही आईटी विभाग, संस्थागत विभाग एवं उद्योग विभाग का कनिष्ठ प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed