{"_id":"64302eebac33b04a460e7945","slug":"five-miscreants-arrested-for-robbing-jewelery-showroom-noida-news-c-340-1-del1011-10245-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जूलरी शोरूम लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जूलरी शोरूम लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
15 लाख के गहने, चार पिस्टल, 8 कारतूस और दो स्कूटी बरामद, सफाईकर्मी ने की थी रेकी
एक बदमाश दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या के मामले में शामिल, फिलहाल जमानत पर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में 4 अप्रैल को ओमप्रकाश जूलरी शोरूम में हुई लूटपाट में शामिल पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लाख गहने, 28 हजार रुपये, चार पिस्टल, 8 कारतूस व दो स्कूटी बरामद की हैं। एक बदमाश दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की हत्या का आरोपी है और फिलहाल वह जमानत पर था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सांपला, रोहतक निवासी नितेश, परमजीत, अभिषेक, रौनक और रजत के रूप में हुई है।
पुलिस को 6 अप्रैल को बदमाशों के मुंडका में आने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मुंडका के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान स्कूटी पर आए नितेश, परमजीत और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से गहने, हथियार और स्कूटी जब्त कर ली। नितेश की निशानदेही पर एक और स्कूटी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने रौनक और रजत को भी गिरफ्तार कर लिया। इनसे गहने और 28 हजार रुपये बरामद किए गए। परमजीत ने बताया कि उसने रौनक और रजत के साथ मिलकर दुकान को लूटने की साजिश रची थी। रजत नांगलोई इलाके में सफाई कर्मचारी था। उसने ही ओप्रकाश जूलर की रेकी की थी। रजत और बबलू ने चार पिस्टल का इंतजाम किया। लूट के बाद सभी ने हिस्सा बांट लिया और फरार हो गए। नितेश को उसकी स्कूटी के लिए तीस हजार और अभिषेक ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने के एवज में गहने लिए। नितेश ने शाहबाद डेयरी इलाके में साल 2018 में दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की हत्या कर दी थी। फिलहाल, मामला हाईकोर्ट में लंबित है, जबकि अन्य बदमाशों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।