फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five group housing projects will be re-calculated

Noida News: पांच ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की दोबारा होगी गणना

Wed, 10 Jan 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five group housing projects will be re-calculated
पांच ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की दोबारा होगी गणना
विज्ञापन

नोएडा। अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के मामले में एक भी बिल्डर ने लिखित सहमति नहीं दी है। वहीं पांच ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में नोएडा प्राधिकरण दोबारा से बकाया धनराशि की गणना कराएगा।

प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के साथ शनिवार को बैठक के बाद बिल्डर्स को उनके बकाया की जानकारी दे दी गई थी। बैठक के बाद सोमवार और मंगलवार को कोई लिखित सहमति बिल्डर्स की तरफ से नहीं मिली। लिखित सहमति आने के बाद नोएडा प्राधिकरण को फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री पर फैसला लेना है। बैठक में भी 57 प्रोजेक्ट में से 47 के ही बिल्डर शामिल हुए थे। बिल्डरों ने सीईओ को लिखित में सहमति सोमवार से देने की शुरुआत करने की बात कही थी। प्राधिकरण की गणना के मुताबिक इन 57 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में 7800 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें से करीब 1600 करोड़ रुपये की छूट अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिशों के लागू होने के बाद बिल्डर्स को मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed