फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five arrested in encounter, three injured

Noida News: मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Thu, 10 Jul 2025 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in encounter, three injured
मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार, तीन को लगी गोली
विज्ञापन

तीन अलग-अलग मुठभेड़ में कोतवाली सेक्टर-20, 24 व 49 पुलिस ने दबोचा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कमिश्नरेट के नोएडा जोन में मंगलवार रात व बुधवार दिन में अलग अलग तीन मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। कोतवाली सेक्टर-20, 24 व 49 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मकान से चोरी, वाहन चोरी और स्नेचिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ा गया है। पुलिस इन बदमाशों के साथियों की तलाश कर रही है।

घरों से चोरी करने वाले तीन बदमाश दबोचे

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस की टीम मंगलवार रात को डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बगैर नंबर की ब्रेजा कार को रुकने का इशारा किया गया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया लेकिन सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिसरख निवासी अशरफ उर्फ अजय के पैर में गोली लग गई। वहीं, पुलिस ने आरिफ, सलमान को कांबिंग के दौरान पकड़ा है। ये दोनों एटा के रहने वाले है। इनके कब्जे से एक-एक तमंचा, चोरी के 45 हजार रुपये कैश और एक कार बरामद हुई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों मिलकर दिन में घरों की रेकी करते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में झपटमार को लगी गोली

कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने अच्छे कपड़े पहनकर बाइक से छीनझपटी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम मंगलवार देर रात सेक्टर-76 की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान हापुड़ निवासी सुशील कुमार उर्फ टेरा के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर अलग अलग थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चोरी व स्नेचिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम बुधवार दोपहर में सेक्टर-54 एलिवेटिड रोड के नीचे बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एनटीपीसी की तरफ से आते हुए एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह सेक्टर-54 जंगल की तरफ भागने लगा और स्कूटी से गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी रवि के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वाहन चोरी के साथ साथ चेन स्नेचिंग भी करता है। पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed