फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five arrested for robbing mobiles by stealing bikes

बाइक चुराकर मोबाइल लूटने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for robbing mobiles by stealing bikes
सेक्टर-63 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने मंगलवार को सी ब्लॉक सब्जी मंडी के पास से एनसीआर में मोबाइल लूटने और वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों गिरफ्तार किया। इनके पास से 15 मोबाइल व चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। बदमाशों की पहचान शाहदरा दिल्ली निवासी आकाश चौहान, सेक्टर-63 निवासी दिलशाद, साहिबाबाद निवासी रवि सिसौदिया, सेक्टर-63 निवासी सुशील मिश्रा उर्फ अतुल और सूरज जोशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आकाश व रवि सिसौदिया ने चार दिन पहले दिल्ली के ज्वाला नगर से पैशन बाइक चोरी की थी। आकाश ने अन्य साथियों के साथ नौ जुलाई को सेक्टर-63 में इसी बाइक से एक युवक से मोबाइल लूटा था। वहीं, दिलशाद व सूरज जोशी ने कुछ दिन पहले गाजियाबाद से बाइक चुराई थी। चोरी की बाइक से आरोपी नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद व आसपास के इलाकों में मोबाइल लूटते थे। इसके बाद मोबाइल को गरीब व मजदूरों सस्ते दाम में बेच देते थे। नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी अब्दुल कादिर का कहना है कि आकाश पर दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में 20, रवि सिसौदिया पर चार और दिलशाद पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

नोएडा। जन्मदिन की पार्टी के लिए कैमरामैन को बुलाकर सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने चार लाख रुपये का कैमरा लूट लिया। आरोपियों ने जस्ट डायल से नंबर लेकर कैमरामैन से संपर्क किया था। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हर्ष विहार, दिल्ली निवासी कैमरामैन दिनेश पाठक ने पुलिस से शिकायत की है कि 10 जुलाई को उनके पास जस्ट डायल के जरिये एक शख्स का फोन आया था। जन्मदिन पार्टी की बुकिंग कर शख्स ने एडवांस में 1500 रुपये फोन पे पर ट्रांसफर किए और सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास बुला लिया। शाम छह बजे बाइक पर दो युवक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे और जितेंद्र को साथ चलने के लिए कहा। इसी दौरान बाइक सवार कुछ और युवक आ गए। इसके बाद पिटाई कर कैमरा लूट लिया। जितेंद्र का आरोप है कि जिस नंबर से उन्हें पेटीएम किया गया था वह अब भी चालू है। इसके बावजूद कोतवाली पुलिस मामले का संज्ञान नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed