फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First seat allotment list of undergraduate courses released in DU

संशोधित: डीयू में स्नातक कोर्सेज की पहली सीट आवंटन सूची जारी

Tue, 01 Aug 2023 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
First seat allotment list of undergraduate courses released in DU
-डीयू में स्नातक की 71 हजार सीटों के लिए 85853 का आवंटन
विज्ञापन

-सीटें खाली न रहें, इसलिए कुल सीटों से अधिक आवंटन किए गए
-छात्रों को डैश बोर्ड पर कॉलेज और कोर्स का आवंटन किया गया
---------------
-सीट स्वीकार न करने पर अन्य राउंड मेंं भाग नहीं ले सकेंगे छात्र
-सलाह, सीट नहीं मिली तो दूसरे राउंड (10 अगस्त) की प्रतीक्षा करें

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) यूजी-2023 के तहत स्नातक प्रोग्रामों में दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन जारी कर दिया। पहली सूची में स्नातक की 71 हजार सीटों के लिए कुल 85, 853 सीट आवंटित की गई हैं। इस तरह पहली ही सूची में सभी सीटें भर गई हैं। इस आवंटन में परर्फोमेंस अथवा प्रैक्टिकल वाले प्रोग्रामों को छोड़ कर बाकी सभी प्रोग्रामों के लिए सभी कॉलेजों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। पहली सूची के तहत छात्रों को उनकी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता के आधार पर कॉलेज व कोर्स आवंटित हुआ है। छात्र सीट आवंटन को अपने डैश बोर्ड पर देख सकते हैं। जो छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट हैं उन्हें चार अगस्त तक अपने दाखिले को स्वीकृति देनी होगी। सीट स्वीकार नहीं करने पर छात्र आवंटन के अन्य राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे।
मालूम हो कि सीटें खाली न रहें, इसके लिए आवंटन के पहले दौर में सभी कॉलेजों में सभी प्रोग्रामों के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लयूएस श्रेणी में 20 फीसदी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में 30 फीसदी अतिरिक्त आवंटन किए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि पहले राउंड में 202416 योग्य उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर प्रोग्राम और कॉलेज संयोजन के आवंटन पर विचार किया गया था। इस आधार पर पहले सीएसएएस दौर में ही कुल 85853 आवंटन किए गए हैं। इसमें अनारक्षित, एससी-एसटी, ओबीसी (एनसीएल) ईडब्लयूएस और दो अतिरिक्त कोटा पीडब्लयूबीडी और कश्मीरी विस्थापितों के सभी कॉलेजों में सभी कार्यक्रमों के लिए आवंटन शामिल है।
विज्ञापन

प्रो. गांधी ने बताया कि 7042 उम्मीदवारों को उनकी प्रथम वरीयता मिली है। लगभग 22,000 उम्मीदवारों को उनकी पहली पांच प्राथमिकताओं में से एक सीट आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट मिल गई है, उन्हें शुक्रवार 4 अगस्त 2023 को शाम 04:59 बजे तक सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेजों में आवंटित उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच कॉलेज स्वयं करेंगे। शनिवार 5 अगस्त 2023 को शाम 04:59 बजे तक कॉलेज आवेदनों पर कार्रवाई करेंगे। जिन उम्मीदवारों के आवेदन कॉलेज द्वारा स्वीकार हो जाते हैं, उन्हें रविवार 06 अगस्त शाम 04: 59 बजे तक फीस जमा करनी होगी। यदि कॉलेजों को उम्मीदवारों की ओर से कोई स्पष्टीकरण चाहिए तो वह मांग सकते हैं। स्पष्टीकरण का जवाब उम्मीदवारों को समय से देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. गांधी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को पहले दौर में सीट आवंटित की गई है, उन्हें निर्धारित समय तक प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। केवल वही उम्मीदवार दूसरे राउंड में भाग लेने के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे, जो फीस भुगतान सहित अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि सभी अपडेट और शेड्यूल के लिए अपने डैश बोर्ड और विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट की नियमित जांच करते रहें। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे राउंड की घोषणा दस अगस्त शाम पांच बजे की जाएगी। इस सूची में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें उनके सीयूईटी रैंक के आधार पर एक से ज्यादा सीट आवंटित हुई हैं, लेकिन उन्हें सीट एक ही मिलेगी।

------------------
सीट आवंटित नहीं हुई तो दूसरे राउंड का इंतजार करें
पहले राउंड में कई उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई है। ऐसे उम्मीदवारों को 10 अगस्त को होने वाले दूसरे राउंड का इंतजार करना होगा। इससे पहले सात अगस्त को शाम पांच बजे खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। सात अगस्त से आठ अगस्त तक उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं को दुबारा व्यवस्थित करने की सुविधा मिलेगी। जो उम्मीदवार किसी भी राउंड में सीट को स्वीकार नहीं करते हैं या कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो वह आवंटन के अन्य राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे। यदि कोई उम्मीदवार अपग्रेड के विकल्प को चुनता है और उसकी सीट अपग्रेड होती है तो उसकी पहली सीट स्वत: रद हो जाएगी। एक बार जब कोई उम्मीदवार सीट को पक्की करने के लिए फ्रीज का विकल्प चुन लेगा तो उसे बाद में अपनी सीट को अपग्रेड करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
--------------
यह रही आवंटन की स्थिति

-कुल आवेदन प्राप्त हुए -245239



-प्राथमिकताएं भरने वालों की संख्या -200551



-पहली सूची में सीटों का आवंटन -85853



-आवंटित सीट पाने वाले छात्रों की संख्या -40565



-आवंटित सीट पाने वाले छात्राओं की संख्या -45287



-ट्रांसजेंडर -01



----------



सबसे ज्यादा सीट आवंटन



-सीबीएसई बोर्ड -71578



-सीआईएससीई बोर्ड -3028



-बिहार बोर्ड -2344



-यूपी बोर्ड -2048



-राजस्थान बोर्ड -1527
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed