फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First nomination on the fifth day, SP candidate filled the form

Noida News: पांचवें दिन पहला नामांकन, सपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Mon, 01 Apr 2024 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
First nomination on the fifth day, SP candidate filled the form
- आज बसपा प्रत्याशी दाखिल करेंगे पर्चा, चार और दावेदारों ने लिए नामांकन पत्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पांचवें दिन गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पहला पर्चा दाखिल हुआ। सोमवार को कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अफसर के समक्ष समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य दावेदार ने अब तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। वहीं बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 28 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर नामांकन करने पहुंचे। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी समेत दो अन्य प्रस्तावक के रूप में थे। नामांकन करने के बाद सपा प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव में उनकी टक्कर किसी से नहीं है। कुछ हद तक भाजपा से चुनौती मिलेगी। उन्होंने किसानों, महंगाई, युवा, विकास, भ्रष्टाचार, शिक्षा आदि के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को चार और दावेदारों ने नामांकन पत्र लिया। अब तक कुल 44 दावेदार नामांकन पत्र ले जा चुके है। कलेक्ट्रेट परिसर में एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव के नेतृत्व में नामांकन के दौरान पुलिस बल अलर्ट रहा। कलेक्ट्रेट से पहले छह जगह पर नाकाबंदी की गई। पूछताछ के बाद ही केवल जरूरी लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.34 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सपा प्रत्याशी
- पांच साल में 8.75 से 20.63 लाख पहुंची वार्षिक आय, पत्नी के पास है 2.42 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
- वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला हैं दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर के पास कुल 6.42 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। पेशे से चिकित्सक सपा प्रत्याशी की वार्षिक आय पांच साल में 8.75 लाख रुपये से बढ़कर 20.63 लाख पहुंच गई है। वहीं उनकी गृहणी पत्नी की सालाना आमदनी 2.38 लाख रुपये से 7.50 लाख रुपये हो गई है। उनकी पत्नी 2.42 करोड़ की चल और अचल संपत्ति की मालकिन है। दोनों पर किसी तरह का ऋण नहीं है। सपा प्रत्याशी पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ था।
सोमवार को 68 वर्षीय सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर ने नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग अफसर को अपनी निजी जानकारी का शपथ पत्र सौंपा। वह एमबीबीएस डिग्री धारक हैं। शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2019-20 में उनकी वार्षिक आमदनी 8.75 लाख रुपये थी। जो वर्ष 203-24 में 20.63 लाख रुपये हो गई। इसी तरह पांच साल पहले उनकी पत्नी की वार्षिक आय 2.38 लाख थी, जो अब 7.50 लाख रुपये हैं। सपा प्रत्याशी के बैंक अकाउंट में 2.88 करोड़ रुपये की नकदी है। जबकि पत्नी के बैंक में 2.20 लाख रुपये नकद हैं। डॉ. महेंद्र नागर के पास 41.93 लाख और उनकी पत्नी के पास 30.17 लाख के शेयर हैं। सपा प्रत्याशी की पास कुल चल संपत्ति 3.81 करोड़ है। जबकि पत्नी 63.01 लाख की चल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं अचल संपत्ति में दोनों के पास कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, पुश्तैनी मकान और प्लॉट है। जिसकी बाजार कीमत 4.32 करोड़ रुपये है।


पत्नी के पास है 460 ग्राम सोना

सपा प्रत्याशी के पास 50 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी जेवरात की शौकीन है और उनके पास 460 ग्राम सोना है। कुल 510 ग्राम सोने की कीमत 35.20 लाख रुपये है। डॉ. नागर के पास एक फॉर्च्यूनर कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed