{"_id":"64a5954cff060dc15d048775","slug":"firing-in-tis-hazari-court-accuseds-pistol-suspected-to-be-illegal-noida-news-c-340-1-del1004-18066-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग : आरोपी की पिस्टल अवैध होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग : आरोपी की पिस्टल अवैध होने की आशंका
विज्ञापन
आरोपी वकील फरार, देर शाम तक पुलिस को नहीं मिली थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट में बुधवार दोपहर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोली चलाने के बाद आरोपी मनीष शर्मा कोर्ट से फरार हो गए थे। देर शाम तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। उतरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तीस हजारी कोर्ट में मौजूद थे। रात तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में अवैध पिस्टल से गोलियां चलाने की बात सामने आई है। इस बारे में आरोपी मनीष से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हथियार अवैध है या नहीं। यह पता लगाया जा रहा है कि अगर हथियार अवैध था तो कोर्ट परिसर में कैसे पहुंच गया। वहीं, कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोर्ट परिसर में दोपहर बाद किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया गया।