फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing at birthday party, relative got shot

जन्मदिन पार्टी में फायरिंग, रिश्तेदार को लगी गोली

Mon, 27 Dec 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firing at birthday party, relative got shot
नोएडा। सलारपुर गांव में शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी में एक युवक ने फायरिंग की। गोली उसके रिश्तेदार को जा लगी। पीठ में गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिजनों की तहरीर पर आरोपी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस हुई। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदे थे।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र सलारपुर गांव में सौरभ के बेटे का जन्मदिन था। इसमें सविता बेटे ऋषभ (21) के साथ गई थी। जन्मदिन की पार्टी में सौरभ का एक रिश्तेदार अमित भी आया था। डीजे पर गाना बजाने के बाद पार्टी में शामिल लोग डांस करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान अमित ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली ऋषभ की पीठ में जा लगी और वह घायल हो गया। पीड़ित की मां सविता की ओर से तहरीर पर मामला दर्ज करके रविवार को आरोपी अमित कुमार उर्फ अम्मी को सलारपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि फायरिंग के दौरान गलती से ऋषभ को गोली लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed