फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fireworks fiercely on Diwali, police is checking social media

दिवाली पर जमकर आतिशबाजी, सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस

Sat, 06 Nov 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fireworks fiercely on Diwali, police is checking social media
नोएडा। सेक्टर-73 में देर रात तक फोडे गए पटाखे।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली की रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी लोगों ने नहीं माने। शाम से आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो आधी रात के बाद तक चला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया माध्यमों की जांच की जा रही है। इसमें ऐसे फोटो खंगाले जा रहे हैं, जिनमें लोग आतिशबाजी करते दिख रहे हों। आतिशबाजी पर अंकुश के लिए पुलिस की गश्त जारी थी, लेकिन जिधर भी पुलिस जाती, वहां आतिशबाजी थम जाती थी। ऐसे में अब अगर कोई शिकायत करता है या फिर सोशल मीडिया पर किसी की फोटो नजर आती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में लाइसेंस एक भी नहीं, चोरी-छिपे बिके पटाखे
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण इस बार प्रशासन ने जिले में पटाखा बिक्री के लिए एक भी लाइसेंस जारी नहीं किया था। इसके बावजूद गली-मोहल्लों के बाजारों में पटाखे बेचे गए। मामूरा, सर्फाबाद, हरौला, बरौला, सेक्टर-8 आदि में कई स्थानों पर खुलेआम पटाखे बेचे गए। ग्रेटर नोएडा सहित कस्बों में कई स्थानों पर चोरी-छिपे दुुकानदारों ने पटाखे बेचे गए। मांग के अनुसार ग्राहकों को दो से तीन गुना दाम पर घरों तक पटाखे पहुंचाए गए। इस दौरान पुलिस की गाड़ियां या बाइक देखकर पटाखे बेच रहे दुुकानदार शटर गिरा देते थे।
विज्ञापन

पटाखे बेचते गिरफ्तार
गामा-2 में पटाखे बेचते हुए पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि लोगों की मांग पर दुकानदार पटाखे दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर पटाखे बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा बिक्री के साथ ही उसे जलाने पर भी कार्रवाई के आदेश हैं। पुलिस पटाखा जलाने वालों की तलाश में सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म खंगाल रही है। इसके अलावा अगर कोई शिकायत करता है तो तत्काल ही केस दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई होगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed