फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out on a plot along the railway track... flames reached 12 feet high, and a plume of smoke rose

Noida News: रेलवे ट्रैक किनारे प्लॉट में लगी आग... 12 फीट ऊंची लपटें, उठा धुएं का गुबार

Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on a plot along the railway track... flames reached 12 feet high, and a plume of smoke rose
अकबरपुर में टांडा रोड स्थित लोहिया भवन सभागार के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे प्लॉट में अचानक लगी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में सोमवार दोपहर टांडा रोड स्थित लोहिया भवन सभागार के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे प्लॉट में रखे ज्वलनशील पदार्थों में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब डेढ़ बजे के आसपास प्लॉट से 12 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि आसपास के घरों तक गर्मी महसूस हुई। देखते ही देखते आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया, जिसे देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी डालने पर लपटें और भड़क उठीं। इसकी सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया जा रहा है कि प्लॉट में ज्वलनशील पदार्थ के ड्रम रखे हुए थे। किसी ने कूड़ा जलाया था, जिसके कारण ड्रम ने आग पकड़ ली और पड़ोस के घरों तक तपिश पहुंचने लगी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आवासीय क्षेत्र तक नहीं पहुंची। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed