{"_id":"69a2a745934eb4a3200473fb","slug":"fire-broke-out-in-the-tin-shed-market-two-temporary-shops-burnt-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: टीन शेड मार्केट में लगी आग, दो अस्थाई दुकानें जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: टीन शेड मार्केट में लगी आग, दो अस्थाई दुकानें जलकर राख, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 28 Feb 2026 01:59 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:59 PM IST
सार
इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र स्थित अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के पीछे सुबह करीब 7 बजे दुकानों से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग के कारण परचून, सब्जी आदि दुकानें जल गई।
विज्ञापन
टीन शेड मार्केट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के पीछे स्थित मार्केट में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग दो अस्थाई टीन शेड से बनी दुकानों में लगी। जिससे वहां रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र स्थित अरिहंत आर्डेन सोसाइटी के पीछे सुबह करीब 7 बजे दुकानों से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग के कारण परचून, सब्जी आदि दुकानें जल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन इकोटेक 3 से अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक रूप से एक दमकल गाड़ी भेजी गई। लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए कुल तीन गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि दुखना बंद थी इस कारण आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। आग लगने के समय दुकानें बंद थीं। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पास की अन्य दुकानों और रिहायशी क्षेत्र को भी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन