फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in the hotel, young man and women rescued

Noida News: होटल की चौथी मंजिल में लगी आग, युवक व युवती को बचाया

Sat, 18 May 2024 09:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hotel, young man and women rescued
-सेक्टर-104 स्थित होटल मून में लगी थी आग, दोनों भर्ती
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित मून होटल की चौथी मंजिल पर शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। होटल में ठहरे युवक और युवती कमरे में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आग की खबर मिलते ही 10 दमकल को मौके पर रवाना किया गया। हालांकि एक दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग ने फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार शाम को सेक्टर-104 स्थित मून होटल एंड बैंक्वेट हॉल की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर दस वाहनों को भेजा गया। वहां चौथी मंजिल पर युवक और युवती के फंसे होने की जानकारी मिली। इस पर अग्निशमन विभाग की एक टीम दोनों को सकुशल बाहर निकालने में जुट गई। वहीं दूसरी टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम ने एक दमकल वाहन से ही आग पर काबू पा लिया। नौ दमकल गाड़ियां वापस भेज दी गईं। धुएं के कारण अंदर फंसे युवक और युवती को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी । दोनों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed