{"_id":"6129a1657f31621e152e7d45","slug":"fire-broke-out-in-paper-mill-at-noida-of-gautam-budh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: पेपर मिल में लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद 16 घंटे बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: पेपर मिल में लगी भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद 16 घंटे बाद पाया गया काबू
Sat, 28 Aug 2021 08:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:07 AM IST
सार
कासना थाना इलाके के औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित आरएस पेपर मिल में देर रात लगभग 2:00 बजे आग लगी थी। दमकल विभाग को लगभग 2:45 बजे की सूचना मिली।
विज्ञापन
पेपर मिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 स्थित आरएस पेपर मिल में शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे भीषण आग गई। लगभग पौने तीन बजे सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका।
मिल में कागज के बड़े-बड़े सैकड़ों रोल थे। इनमें लगी आग काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आगजनी में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। हालांकि, आगजनी कोई व्यक्ति झुलसा नहीं है।
सीएफओ अरुण कुमार सिंह और एफएसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पाई सेक्टर निवासी ऋषि चावला की पेपर मिल है। यहां कागज से बनने वाले उत्पाद भी बनते हैं। रात लगभग दो बजे मिल में आग लग गई। उस दौरान काम नहीं चल रहा था। ऐसे में कर्मचारी नहीं थे।
विज्ञापन
12 दमकल की गाड़ियां और दमकल व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। विकराल आग को बुझाने के प्रयास में दमकल वाहन पानी खत्म होने पर वापस लौटते और फिर पानी लाकर आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
आगजनी के दौरान आसपास की फैक्ट्रियों से भी सामान निकलवाया गया। वहीं, मिल संचालक ऋषि चावला ने बताया कि आगजनी का कारण पता नहीं चल पाया है। नुकसान का अभी सही अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन क्षति दो करोड़ रुपये से अधिक हुई है।
बुझाने के बाद भी पेपर रोल में सुलग जाती थी आग
पेपर मिल में कच्चे माल के अलावा तैयार बड़े-बड़े रोल रखे थे। इन रोल में दमकलकर्मी आग बुझा देते, लेकिन कुछ देर बाद पहले रोल में धुआं उठता और फिर लपटें दिखाईं देने लगतीं। इस कारण मशीन वाहन से रोल को बाहर निकला गया।
टीनशेड गिरने से दूभर हुआ आग पर काबू पाना
दमकल अधिकारियों ने बताया कि भीषण आग होने के कारण मिल के ऊपर लगा टीनशेड नीचे गिर गया था। इससे आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गया। आग तक पानी नहीं पहुंचने के कारण काफी दिक्कत हुई।
पड़ोसी फैक्ट्री के अधिकारी-कर्मचारी भी जुटे
पेपर मिल के बराबर ही एक फेब्रिकेशन की फैक्ट्री है। रात में इसमें काम चल रहा था। आग लगते ही फैक्ट्री के लगभग 20 अधिकारी व कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। उन्होंने अपनी फैक्ट्री के हाईडेंट का भी इस्तेमाल किया।