{"_id":"660ab89b8c83abc0020c5276","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-female-hr-manager-narrowly-escaped-grnoida-news-c-1-gnd1002-1557027-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चलती सीएनजी कार में आग, महिला बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चलती सीएनजी कार में आग, महिला बची
विज्ञापन
चलती सीएनजी कार में आग, महिला बची
- सेक्टर-120 के पास हुआ हादसा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास सोमवार सुबह चलती हुई सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार चला रही महिला एचआर मैनेजर आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाई। कुछ देर में ही कार जल गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कंपनी में एचआर मैनेजर सेक्टर-82 निवासी रूपाली घोष सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अपनी कार से दफ्तार जा रही थीं। सेक्टर-120 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास उनकी कार में आग लग गई है। रूपाली किसी तरह कार रोककर लोगों की मदद से कूद कर बाहर निकलीं। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने 15 मिनट में कार में लगी आग को बुझा दिया। जांच में पता चला कि कार सीएनजी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार के अंदर पाइप लीक होने से हादसा हुआ है। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने कार को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।