फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir in 12 jhuggis

झुग्गी में आग, 12 जलकर हुई राख

Sat, 02 Jan 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
fir in 12 jhuggis
आग लगने से 12 झुग्गियां और सामान जले
विज्ञापन

नोएडा। फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव स्थित झुग्गियों में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी और परिवार की जान बचाई। आग से 12 झुग्गियां और अंदर रखा सामान जल गया। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि, आग के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि दीये या अंगीठी से एक झुग्गी में आग लगी। जो फैलती चली गई। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात पौने 12 बजे झुग्गियों में आग की सूचना मिली थी। दमकल की 4 गाड़ियों और कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक 12 झुग्गियां जल चुकी थीं। अधिकारियों ने बताया कि रात में ही प्रशासन की ओर से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को कंबल बांटे गए थे। सामान जलने से कई परिवारों को बिना छत के सर्दी में रात काटनी पड़ी। सुबह समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने कंबल और खाना वितरित किया। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को झुग्गी मालिकों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्हें आंशिक रूप से आर्थिक मदद दी जा रही है। सीएफओ का कहना है कि आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि दीये या अंगीठी से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed