फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fine of 5-5 lakhs will be imposed on 13 projects exploiting ground water

Noida News: भूजल दोहन करने वाले 13 प्रोजेक्टों पर लगेगा 5-5 लाख का जुर्माना

Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fine of 5-5 lakhs will be imposed on 13 projects exploiting ground water
फोटो:
विज्ञापन

--------------
भूजल दोहन करने वाले 13 प्रोजेक्टों पर लगेगा 5-5 लाख का जुर्माना
-जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग की रिपोर्ट पर दिया कार्रवाई करने के निर्देश
-सभी बिल्डरों को बोरवेल बंद करने का नोटिस जारी, दूसरी बार में दोगुना लगेगा जुर्माना

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन बोरवेल से भूजल दोहन करने वाले 13 प्रोजेक्टों के बिल्डरों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग को निर्देश दिया है। बिल्डरों को तत्काल बोरवेल बंद कराने का नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि अगर प्रोजेक्ट में फिर से बोरवेल मिला तो दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
प्रशासन ने एनजीटी के आदेश पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के 63 प्रोजेक्टों में भूजल दोहन की जांच की थी। तब कुल 41 प्रोजेक्टों में बोरवेल से भूजल दोहन मिला। इनमें से तीन के पास एनओसी थी। बाकी 38 पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसके बाद जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल विभाग को अन्य प्रोजेक्टों में भी भूजल दोहन की जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग की टीम निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में भूजल दोहन की जांच कर रही है। अब तक 13 प्रोजेक्टों में बोरवेल से भूजल दोहन मिला है। बुधवार को विभाग ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी तो उन्होंने 13 प्रोजेक्टों के बिल्डरों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट के बिल्डरों पर होगी कार्रवाई
प्रोजेक्ट/सोसाइटी पता

मेफयर रेजीडेंसी टेकजोन-4 ग्रेनो वेस्ट
अजनारा डेफोडिल सेक्टर-137 नोएडा
सेंट्रल मार्केट मॉल सेक्टर-120 नोएडा
बेल्यूएंट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-75 नोएडा
एटीएस प्रिस्टीन सेक्टर-150 नोएडा
महागुन मायवुड्स सेक्टर 16 सी, ग्रेनो वेस्ट
ऐस स्टारलेट सेक्टर-152, नोएडा
ऐस पार्कवे सेक्टर-150 नोएडा
जेपी अमन सेक्टर-151 नोएडा
अंतरिक्ष गोल्फ सिटी सेक्टर-150 नोएडा
अंतरिक्ष द गोल्फ एड्रेस सेक्टर-150 नोएडा
अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू सेक्टर-150 नोएडा
गोदरेज पाम रिट्रीट सेक्टर=150 नोएडा
------------

जल्द ही बिल्डरों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी। सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन प्रोजेक्टों पर भूजल दोहन की जांच आगे भी जारी रहेगी। भूजल दोहन को पूरी तरह बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता राय, हाइड्रोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed