फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Find out at PM office for toclizumab injection

टोक्लीजुमैब इंजेक्शन के लिए पीएम कार्यालय पर पता करो

Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Find out at PM office for toclizumab injection
नोएडा। मां बीना मित्तल के इलाज के लिए जरूरी टोक्लीजुमैब-400 इंजेक्शन के लिए जब डॉ. रवि ने सीएमओ के नंबर पर कॉल की तो उन्हें जवाब मिला कि अब प्रधानमंत्री कार्यालय में पता करो। इससे पहले उन्होंने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के जेआर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां की रिपोर्ट और अस्पताल से भेजा गया इंजेक्शन का पर्चा सीएमओ के नंबर पर भेज दिया था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को भी इंजेक्शन नहीं मिल पाया। जबकि, स्वास्थ्य विभाग पांच घंटे में उपलब्ध कराने का दम भरता है।
विज्ञापन

बिलासपुर निवासी डॉ. रवि मित्तल की मां बीना मित्तल को कोविड संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण अधिक होने से उन्हें टोक्लीजुमैब-400 एमजी/20 एमएल देने के लिए बताया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने इंजेक्शन की जरूरत बताते डॉ. रवि से लाने को कहा। रवि दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन हैं। उन्होंने बताया कि कई अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स की खाक छानी, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिला। उन्होंने कंपनी से भी संपर्क साधा तो वहां से केवल स्वास्थ्य विभाग को इंजेक्शन देने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने सीएमओ कार्यालय की ओर रुख किया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ के नंबर पर मां की रिपोर्ट और डॉक्टर का पर्चा भेजा, इसमें इंजेक्शन की जरूरत बताई गई थी। इसके बाद बुधवार शाम को जब उन्होंने कॉल कर इंजेक्शन के बारे में पूछा तो बताया गया कि रिपोर्ट डीजी स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी। वहां से कमिश्नर मेरठ दफ्तर में भेजा गया था। कमिश्नर मेरठ दफ्तर में भी इंजेक्शन खत्म हो गया है। अब आप पीएमओ कार्यालय में ही संपर्क कीजिए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज की रिपोर्ट को बुधवार को ही डीजी स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई थी। यहां से कमिश्नर मेरठ कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा गया था। वहां से बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर को 25 इंजेक्शन का कोटा था, जो दे दिए गए हैं। वहां भी इंजेक्शन भी खत्म हैं। शासन से मिलने पर मरीज को दिए जाएंगे।
- दीपक ओहरी, सीएमओ, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed