{"_id":"68a9d1b61b1bb34a2d0f1474","slug":"finals-today-punjabi-singer-jasmine-sandals-will-perform-noida-news-c-1-gnd1002-3318777-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फाइनल आज, पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडल्स देंगी प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फाइनल आज, पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडल्स देंगी प्रस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चल रहा टी-10 टूर्नामेंट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रहे रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आज अंतिम दिन है। जहां सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। यहां दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। करीब चार हजार दर्शकों की व्यवस्था रहेगी। इस तीन दिवसीय टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन और कई जानी मानी हस्तियां अपनी टीम का खुद नेतृत्व और स्ट्रेटजी बनाते नजर आ रहे हैं।
सेक्टर 21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रहे टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ प्रतिष्ठित टीमों ने हिस्सा लिया है। दूसरे दिन यानी शनिवार को सनी लियोन की टीम इलाइट ईगल्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। उनकी टीम का स्टेलर स्टालियंस से मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी स्टेलर स्टालियंस की टीम ने सभी ओर खेलकर अपने आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए। वहीं जवाब में उतरी एक्ट्रेस सनी लियोन की टीम इलाइट ईगल्स ने 7.3 ओवर खेलकर अपने 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूट्यूबर शुभांकर की टीम डायननामोस टीम की भी यही स्थिति है। पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडल्स की टीम माइटी मार्विक्स ने अभी तक कुल दो मैच खेले, दोनों में ही जीत हासिल हुई। ऐसे में तीसरे मैच में यदि यह टीम जीतती है तो सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। कल रात रात आठ बजे मुकाबला चलेगा।
जैसमीन सैंडल्स के धमाकेदार गानों पर झूमेंगे शहरवासी
आयोजकों के अनुसार आज फाइनल मुकाबले के दौरान कई तरह के आयोजन होंगे। इस बीच सनी लियोन समेत कई वॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। वहीं पंजाबी सिंगर जैसमीन सैडल्स के अलावा अन्य नामचीन गायक शामिल हैं।