Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Filthy drain water has been stagnating on the road for six months; villagers are in a miserable state

Noida News: छह महीने से रास्ते पर भरा नाली का गंदा पानी, ग्रामीण बेहाल

Thu, 12 Nov 2026 06:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 12 Nov 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Filthy drain water has been stagnating on the road for six months; villagers are in a miserable state
फोटो...
विज्ञापन


-ख्वाजपुर गांव में समस्या बरकरार, विधायक व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

नरेंद्र कुमार यादव
यमुना सिटी।
जेवर क्षेत्र के ख्वाजपुर गांव में मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य रास्ते पर करीब 400 मीटर तक पिछले छह महीने से नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। कई जगह पानी घुटनों तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। जलभराव बढ़ने पर गंदा पानी आसपास के घरों में भी घुस जाता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह गांव का मुख्य रास्ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लगातार जलभराव से आसपास के मकानों की दीवारों पर सीलन और गंदगी आने लगी है, बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के रास्ते सांप और अन्य जीव भी घरों में घुस आते हैं, जिससे परिवारों में डर बना रहता है।
विज्ञापन


विधायक व अधिकारियों से भी लगाई गुहार : ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। एसडीएम को भी शिकायत देकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की गई है। इसके अलावा समस्या का वीडियो बनाकर जिलाधिकारी को भी भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी तीन बार इस रास्ते से गुजर चुके हैं। उन्होंने समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी समाधान की मांग कर रहे ग्रामीण :
ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से रास्ते को ऊंचा करके बनाने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में दोबारा जलभराव की समस्या न हो।

-----

वीडियो बनाकर समस्या से डीएम को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ - महेश चौधरी

विधायक जी कई बार आकर रास्ते को देख चुके हैं, फिर भी रास्ता ठीक नहीं हुआ - आशीष अत्री

गांव में घुटनों तक पानी भरा रहता है, इससे काफी परेशानी हो रही है, पैदल निकलने की हिम्मत नहीं होती - धीरेंद्र

घर के सामने घुटनों के बराबर पानी भरा रहता है,काफी परेशानी हो रही है - राहुल चौधरी

पानी ज्यादा होने पर घरों में घुस जाता है और पानी के सहारे सांप और कछुआ भी घरों में घुस जाते हैं - मनीष

इस रास्ते को लेकर सब जगहों पर शिकायत करके देख ली, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - अगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article