{"_id":"667d6ea17c09491f13013eae","slug":"film-city-project-will-come-to-ground-at-the-end-of-the-year-grnoida-news-c-23-1-vns1013-34147-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साल के अंत में धरातल पर उतरेगी फिल्म सिटी परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साल के अंत में धरातल पर उतरेगी फिल्म सिटी परियोजना
विज्ञापन
- फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप को सौंपा गया निर्माण और प्रबंधन का कार्य
- एक हजार एकड़ में प्रस्तावित सिटी के पहले चरण के लिए एमओयू पर हुए करार, कई घोषणाएं भी हुईं
नंबर
6 माह में काम शुरू करने की शर्त
230 एकड़ में तैयार होगा पहला चरण
1510 करोड़ से पहले चरण का विकास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के साथ ही यमुना प्राधिकरण (यीडा) अब फिल्म सिटी की परियोजना को धरातल पर उतारने में जुट गया है। बृहस्पतिवार को यीडा ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप को सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण और प्रबंधन का काम सौंपा दिया। एक हजार एकड़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी का पहला चरण 230 एकड़ में तैयार होगा। विकासकर्ता कंपनी से छह माह में यहां काम शुरू करने की शर्त रखी गई है। यीडा और विकासकर्ता कंपनी के प्रतिनिधियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के दौरान कई घोषणाएं भी की हैं।
यीडा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पहले चरण के विकास पर 1510 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें फिल्म निर्माण की सुविधाओं के निर्माण के लिए तीन वर्ष और परियोजना पूरी करने की समय सीमा आठ वर्ष तय है। फिल्म निर्माता और बेव्यू प्रोजेक्ट्स के पार्टनर बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म सिटी दूरदर्शी परियोजना है। इससे वैश्विक फिल्म उद्योग मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की उपस्थिति बढ़ेगी।
कार्यक्रम की औपचारिकताओं के बाद उन्होंने फिल्म सिटी का मॉडल भी लांच किया। इसके जरिये भी योजनाबद्ध सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की जानकारी दी गई। वहीं भुटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी ने कहा कि उनकी कंपनी विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परियोजना में अत्याधुनिक स्टूडियो, शॉपिंग सेंटर और पर्यटन स्थल शामिल होंगे। अहम है कि यीडा परियोजना के लिए आवंटन पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
यूपी ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व का विषय
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि यह परियोजना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इससे राज्य में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए विश्वस्तरीय केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां ढांचागत सुविधाएं यीडा की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
फिल्म सिटी में होगी नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग
कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री की शूटिंग नई फिल्म सिटी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां शूट होने वाली पहली फिल्म होगी। यहां ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे एक साथ 20 से 25 फिल्मों की शूटिंग की जा सके। उन्होंने कहा कि अभिनेता-अभिनेत्री समेत अन्य कलाकारों को को फिल्म सिटी में विला दिए जाएंगे।
फिल्म सिटी एक नजर में
पहले चरण में विकसित होने वाला क्षेत्र - 230 एकड़
फिल्म शूटिंग की सुविधाएं - 135 एकड़
फिल्म संस्थान -21 एकड़
व्यावसायिक गतिविधियां -75 एकड़
खर्च
फिल्म निर्माण के संसाधन मसलन स्टूडियो, ओपन सेट्स के निर्माण पर 832.91 करोड़
हॉस्पिटलिटी-- 373.93 करोड़
सर्विस एकोमोडेशन-- 315.07 करोड़
ऑफिस-- 109.60 करोड़
ढांचागत खर्च-- 76.44 करोड़

हॉस्पिटलिटी
सर्विस एकोमोडेशन
ऑफिस
ढांचागत खर्च