फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fighting between two sides outside the hospital, video viral

अस्पताल के बाहर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Sun, 27 Jun 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides outside the hospital, video viral
दनकौर। मां को अस्पताल में छोड़कर ससुराल वाले बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस बात पर अस्पताल में ही दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

दो मिनट के वायरल वीडियो में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की जा रही है। बाद में सूचना पर दनकौर पुलिस वहां पहुंचती है। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हो जाते हैं। पुलिस का कहना है कि एक युवती के मायके वाले बेटी और उसके बच्चे के साथ अस्पताल में थे। आरोप है कि ससुराल वाले बच्चे को ले जा रहे थे, जबकि उनकी बेटी को साथ ले जाने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने गए। दनकौर एसएचओ अरविंद पाठक का कहना है कि किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं आई है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed