{"_id":"66f9a2660c1deb97ff064f04","slug":"fighting-between-students-in-university-campus-video-goes-viral-noida-news-c-1-gnd1002-2160244-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
दस सेकेंड का वीडियो वायरल, पांच छात्रों को विवि प्रबंधन ने किया निलंबित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित प्राइवेट विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का दस सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो की जांच पुलिस कर रही है।
एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर हाजिरी को लेकर दो छात्र गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वीडियो में पांच-छह युवक एक छात्र को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान लात, घूसों से लेकर हॉकी से पिटाई करने का प्रयास करते हुए छात्र दिखाई दे रहे हैं। परिसर के अंदर हो रही इस लड़ाई को वहां मौजूद छात्र चुपचाप देख रहे हैं, कोई रोकने का प्रयास नहीं कर रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस व विश्वविद्यालय प्रबंधन सक्रिय हुआ। पुलिस का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से एक छात्र को निलंबित कर दिया है। अभी किसी पक्ष ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालांकि पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया है। पुलिस का कहना है इस विश्वविद्यालय के अंदर व बाहर लगातार मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। कुछ दिन पहले भी कार सवार युवक के साथ विश्वविद्यालय गेट पर मारपीट हुई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।