{"_id":"698c937bac78bb7e7603d05e","slug":"fight-in-ace-divino-societys-gbm-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87540-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऐस डिविनो सोसाइटी की जीबीएम के दौरान मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऐस डिविनो सोसाइटी की जीबीएम के दौरान मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) के दौरान हंगामा हो गया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। निवासियों ने बताया कि जीबीएम के दौरान मारपीट भी हुई। इससे सोसाइटी में रोष है।
आरोप है कि टावर छह में रहने वाले युवक ने टावर-5 के निवासी के साथ हाथापाई की और उनका गला दबाने का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़ित ने ऐस सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। निवासियों ने बताया कि बैठक के दौरान दूसरी घटना में एओए के निर्वाचित सदस्य संजय ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार का मामला भी सामने आया। आरोप है कि यह टावर-7 के निवासी ने किया। निवासियों ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। निवासी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिसरख कोतवाली के प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।