फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fifth death due to dengue in Nawada village of Dankaur

दनकौर के नवादा गांव में डेंगू से पांचवीं मौत

Wed, 27 Oct 2021 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Fifth death due to dengue in Nawada village of Dankaur
शशि (फाइल फोटो)। फाइल फोटो - फोटो : Grnoida
बिलासपुर। दनकौर के नवादा गांव निवासी 40 वर्षीय शशि की बुधवार तड़के डेंगू से मौत हो गई। उसका इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 12 अक्तूबर से लेकर अब तक पांचवीं मौत से गांव के लोगों में दहशत है। लोग मामूली बुखार होने पर भी पास के अस्पताल में उपचार व जांच कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में शशि से पहले एक छात्रा समेत चार लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। छात्रा की मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर जांच की थी और डेंगू से उपाय के इंतजाम पर भी जोर दिया था। गांव में डेंगू के फैलने का कारण तलाशने के लिए सर्वे भी कराया गया। इसमें गांव से होकर गुजरने वाली नहर में जमा पानी को कारण माना गया था। इसके बाद गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया गया, लेकिन गांव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। गांव में कई परिवार के लोग बुखार से पीड़ित हैं। शशि की मौत के बाद इन्हें भी डेंगू का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

इनकी हो चुकी है मौत
गांव के कई परिवार नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बिलासपुर, दनकौर, दिल्ली, सिकंदराबाद, बुलंदशहर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। 12 अक्तूबर को 12वीं की छात्रा मोनिका, 15 अक्तूबर को जग्गा जाटव (60), शीला (45) व शांति (55) की उपचार के दौरान विभिन्न अस्पतालों में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में फैली बीमारी को लेकर गंभीर नहीं है। एक दिन कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां से चलती बनी। गांव में दोबारा से स्थिति बिगड़ने लगी है। गांव में जांच कैंप व एंटी लार्वा छिड़काव कराना चाहिए।
- संजय निवासी नवादा व अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed