{"_id":"6abd21351224c65ce6080135","slug":"fgsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107760-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पति समेत 10 पर जहर देकर मारने व उत्पीड़न का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पति समेत 10 पर जहर देकर मारने व उत्पीड़न का लगाया आरोप
विज्ञापन
पति समेत 10 पर जहर देकर मारने व उत्पीड़न का लगाया आरोप
-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ जहर देकर मारने और उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। सोसाइटी में रहने वाली पीड़ित महिला ने अपने पति और सुसराल पक्ष के अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
न्यूटेक ला गैलेक्सिया सोसाइटी निवासी शैली गोस्वामी ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 10 फरवरी, 2019 को उसकी शादी कस्बा ऊंची दनकौर निवासी भरत कुमार से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति की पहली पत्नी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। पीड़िता पेशे से अधिवक्ता है। आरोप है कि अधिवक्ता होने के बावजूद ससुराल वालों ने उनके साथ क्रूर व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपी पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके जेवरात और अन्य जमा पूंजी को हड़पने की नीयत से शादी की थी। दूसरी बार गर्भवती होने पर आरोपियों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। खूनी उल्टी होने के साथ ही गर्भपात हो गया। 28 अप्रैल की रात आरोपियों ने सोसाइटी में आकर पीड़िता के भाई की कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति भरत कुमार, कृष्ण, अभिषेक, दीपिका, रेखा, मुन्नी, जयप्रकाश, लोकेश शर्मा, मनोरमा और सुभाष उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।