फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgdsg

Noida News: कामयाबी की तीन चाबियां... संयम, अनुशासन और मेहनत

Mon, 01 Jun 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
fgdsg
फोटो
विज्ञापन



अमर उजाला मेधावी सम्मान


- यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 20 टॉपरों को किया गया सम्मानित
- सोशल मीडिया से दूरी जरुरी, अखबार पढ़ने की आदत जरुर डालें


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद व अमर उजाला की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर टॉप करने वाले मेधावियों को जनप्रतिनिधियों ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से अखबार पढ़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अखबार हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करता है। सोशल मीडिया से दूरी हमें बनानी होगी। जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए अमर उजाला की सराहना की। मेधावियों को खुद को निरंतर समसामायिक मुद्दों की जानकारी रखने के लिए नियमित अखबार पढ़ने की आदत बनाने का सुझाव दिया।

प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम एलए बच्चू सिंह ने टॉपरों से कहा कि उनकी मेधा ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चा मेधावी बनता है तो सबसे अधिक अभिभावक व गुरु ही खुश होते हैं। हमें संयम,अनुशासन व मेहनत से आगे बढ़ते रहना होगा। समय को बर्बाद न करें। किताबों को अधिक से अधिक समय दें। वहीं प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व एडीएम न्यायिक प्रियंका ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे अब निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न बोर्ड के आठ छात्र गए हुए हैं। उन्होंने अपनी मेधा से जगह पक्की की है। इस मौके पर पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित :
हाईस्कूल में देवेश कुमार, ऋषिका कुमारी, हरिओम, पवन सिंह, नैतिक भाटी, कौशल कुमार, प्रिया,शिवानी कुमारी गुप्ता, किशन और हिरेश कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में हिमांशी शर्मा, गौरंगी, गुड़िया कुमारी, खुशी, गरिमा, साक्षी शर्मा, यश, आदर्श खारी, सोनिया और कनक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेधावियों के साथ अन्य बच्चों से भी कहूंगा कि कभी भी अपने चरित्र से नैतिकता को अलग नहीं करना है। यहीं नैतिकता ही हमें सबसे अलग बनाती है। मेधा को हमेशा सम्मान मिलता है। - धीरेंद्र सिंह,जेवर विधायक



मैं भी शिक्षक रहा हूं। जब स्कूल का कोई भी बच्चा मेरिट में जगह बनाता है तो शिक्षक को भी उतनी ही खुशी होती है,जितनी अभिभावकों को होती है। हमेशा आगे बढ़ने के लिए समय का सही उपयोग करना होगा। -
तेजपाल नागर,दादरी विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article