{"_id":"6abfd8810e055ef7100fa81d","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4789804-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी-- -- -
नोएडा। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सेक्टर-76 आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट के मौजूदा एओए पर सोसाइटी की इलेक्शन कराने वाली टीम से मारपीट करने का आरोप लगाया जा रहा है। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि 11 अक्टूबर को एओए का चुनाव होने वाला है। इसके लिए 17 लोगों का चुनाव आयोग बनाया गया है। जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम कर रही थी। इसी दौरान मौजूदा एओए कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे और मारपीट की।
चुनाव आयोग सोसाइटी के लोगों के साथ सेक्टर-113 थाने पहुंचे और लगभग चार घंटे तक इंतजार किया लेकिन उनकी शिकायत नहीं लिखी गई। हालांकि डीसीपी नोएडा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस मामले में संज्ञान लेते हुए बताया कि यह प्रकरण सोसाइटी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सेक्टर-113 थाने में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।