{"_id":"6ab69a087683444412068f52","slug":"fgds-grnoida-news-c-1-noi1095-4765335-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने गुलावली में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने गुलावली में हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण ने गुलावली में हटाया अतिक्रमण
नोट- फोटो हैं।
-वर्क सर्कल-10 ने चलाया अभियान, 1200 वर्ग मीटर जमीन मुक्त करवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-161 में गुलावली गांव की प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर हो रहे निर्माण को नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को तोड़ा। यहां वर्क सर्किल-10 ने अभियान चलाया। प्राधिकरण की तरफ से बताया गया कि मौके पर चारदीवारी कर कुछ लोगों की तरफ से जमीन को घेरा जा रहा था। प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र होने के चलते निर्माण की अनुमति नहीं है। इसलिए पहले भी रोका गया था। लेकिन निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर तोड़फोड़ की। मौके पर करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन मुक्त करवाई गई। इसके साथ ही कोई और अवैध निर्माण कोई न करे इसके लिए सार्वजनिक तौर पर सूचना भी दी गई।
प्राधिकरण के एसीईओ पुष्प राज सिंह ने बताया कि अतिक्रमण व अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।