{"_id":"6ac7aa0790f50b887e089943","slug":"ffdsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4810712-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चेन स्नेचिंग के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चेन स्नेचिंग के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के आरोपी को चाकू और 11 हजार रुपये के साथ पकड़ा
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान सेक्टर-11 स्थित वीडियोकॉन तिराहे के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से चाकू और 11 हजार रुपये मिले। आरोपी की पहचान दिल्ली के विनोद नगर निवासी विकास उर्फ नोनू के रूप में हुई है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार विकास ने अपने भांजे मोहित उर्फ प्रिंस के साथ मिलकर कुछ दिन पहले सेक्टर-12 में एक महिला से चेन लूटी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी नई वारदात की फिराक में घूम रहा था। ब्यूरो
तार चोरी कर रहे दो आरोपी पकड़े
नोएडा। सेक्टर-4 में निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत से बिजली का तार चोरी करने पहुंचे दो युवकों को वहां मौजूद केयरटेकर और गार्ड ने पकड़ लिया। दोनों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया करीब 18 फीट लंबा बिजली का तार और रिक्शा बरामद किया है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि दिल्ली अशोक नगर निवासी अरुण कुमार निर्माणाधीन भवन में केयरटेकर हैं। बुधवार रात दो युवक इमारत में घुसे और बिजली लाइन के लिए डाला गया तार निकालकर ले जाने लगे। आहट होने पर अरुण ने गार्ड की मदद से दोनों को दबोच लिया। दोनों फिलहाल दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी इलाके में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
बोलेरो की टक्कर से शख्स की मौत
नोएडा। सेक्टर-11 के एफ ब्लॉक के पास बुधवार को सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सडक़ पार कर रहे सोमपाल सिंह को महेंद्रा बोलेरो मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमपाल सिंह मूल रूप से सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव के रहने वाले थे। हादसे में शामिल बोलेरो मैक्स को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो