{"_id":"68dd814cac264cefd30523f5","slug":"female-leopard-captured-in-cage-in-tayyabpur-villagers-gather-in-large-numbers-na-news-c-27-1-bij1007-161697-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तैयबपुर में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, ग्रामीणों की भीड़ जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तैयबपुर में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, ग्रामीणों की भीड़ जुटी
Thu, 02 Oct 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर के ग्राम तैयबपुर के जंगल में पिजरे में कैद हुई मादा गुलदार। संवाद
- फोटो : शहर के रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल से मुख्य भवन की छतों का हाल देखते महाप्रबंधक।
बढ़ापुर। मंगलवार की रात ग्राम तैयबपुर के पास लगे पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गई। सुबह पता चलने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी पिंजरे में कैद गुलदार को साहूवाला रेंज कार्यालय ले गए।
तैयबपुर के ग्रामीण पिछले कई दिनों से गांव के भीतर दो गुलदारों के देखे जाने पर चिंतित थे। वे गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे थे। बीते सप्ताह भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी साहूवाला रेंज कार्यालय पर वन विभाग से ग्राम तैयबपुर में पिंजरा लगाने की मांग की थी। करीब पांच दिन पूर्व गांव के पास ढेला मार्ग के समीप एक पिंजरा लगाया गया था।
दो दिन पहले पिंजरा इस स्थान से हटाकर ग्राम तैयबपुर के पास ग्राम निवासी दयाराम सिंह के घेर के समीप लगाया गया। साहूवाला वन रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश मेंदोला के अनुसार पिंजरे में कैद हुई गुलदार मादा है। गुलदार के पकड़े जाने पर ग्राम तैयबपुर के ग्रामीणों व पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।