फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Felicitation of athletes returning after winning medals in karate

Noida News: कराटे में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान

Wed, 22 Jul 2026 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Felicitation of athletes returning after winning medals in karate
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छठे काईकन कप ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में प्रदर्शन करने वाले ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के तीन खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल किए। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित गगन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के रचित ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं त्रिशा भाटी और शरण्या भाटी ने रजत पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ी स्कूल की कराटे अकादमी में कोच राजीव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। प्रधानाचार्य वंदना शर्मा और उप-प्रधानाचार्य नरेंद्र सरगगन ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed