फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Federation demanded to form administrative committee

Noida News: फेडरेशन ने की प्रशासनिक कमेटी बनाने की मांग

Mon, 21 Jul 2025 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Federation demanded to form administrative committee
शारदा यूनिवर्सिटी में छात्रा की आत्महत्या का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के प्रकरण पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी ने ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मुकदमे में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की और जांच के लिए प्रशासनिक कमेटी बनाने की मांग की।
उन्होंने कहा, ज्योति शर्मा की आत्महत्या के बाद छात्रों के विरोध को पुलिस ने बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया है। मामले में यह भी सामने आया हे कि पूर्व में भी दो छात्राओं ने आत्महत्या की है। निष्पक्ष जांच और अन्य छात्रों की वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक प्रशासनिक कमेटी का गठन होना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर फेडरेशन उपाध्यक्ष आलोक नागर, महासचिव ऋषिपाल, ओमप्रकाश कसाना, सतीश शर्मा, दिनेश भाटी, प्रशांत राठी, रूपा गुप्ता, पिंकी त्रिपाठी, पंकज राणा, जितेंद्र मावी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed