{"_id":"6a8aeba57642a5966304527c","slug":"fed-up-with-maintenance-issues-residents-of-supertech-jhar-take-to-the-streets-demand-relief-from-yg-noida-news-c-23-1-lko1064-103976-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटेनेंस से त्रस्त सुपरटेक जार के निवासी सड़क पर, बोले- वाईजी से चाहिए छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटेनेंस से त्रस्त सुपरटेक जार के निवासी सड़क पर, बोले- वाईजी से चाहिए छुटकारा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन एक स्थित सुपरटेक सीजार सोसाइटी में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते न
- महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने प्रदर्शन कर खराब व्यवस्थाओं पर जताया रोष
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी में रविवार को मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी एस्टेट के खिलाफ निवासियों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और बच्चे समेत बड़ी संख्या में निवासी प्रदर्शन में शामिल हुए। लोगों ने वाईजी हटाओ के नारे लगाते हुए खराब मेंटेनेंस व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई।
निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में लंबे समय से मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। लिफ्टों के बार-बार खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा चोरी, पानी का रिसाव, जलभराव, गंदगी और जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मच्छरों के साथ सांपों का प्रकोप भी बढ़ गया है। पर्याप्त संख्या में मेंटेनेंस कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने से शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है।
निवासियों ने कहा कि समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे रोजमर्रा की सुविधाओं के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। एओए पदाधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याओं को कई बार संबंधित प्रशासनिक और सक्षम संस्थाओं के सामने उठाया गया है। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वाईजी एस्टेट को मेंटेनेंस व्यवस्था से हटाकर एक महीने के भीतर व्यवस्थित हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही प्रशासन से सोसाइटी की सुरक्षा, लिफ्ट, सफाई और जल निकासी व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।