फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fear of vehicle seizures and fines has reduced customer footfall in Sector 18.

Noida News: गाडियां उठने और चालान के डर से कम हो गई है सेक्टर-18 में ग्राहकों की संख्या

Wed, 10 Dec 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Fear of vehicle seizures and fines has reduced customer footfall in Sector 18.
- सेक्टर-18 मार्केट के व्यापारियों ने बताईं समास्याएं, कहा मल्टीलेवल पार्किंग है दूर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18 की मार्केट को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन नाकामयाब है लेकिन यहां अवैध पार्किंग करने पर तुरंत कार्रवाई होती है। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करते ही नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी उसे क्रेन से उठाकर मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर देते हैंं। वाहन उठाने से पहले कोई अनाउंसमेंट या सूचना नहीं दी जाती। ऐसे में वाहन स्वामी को पता नहीं चल पाता कि उसकी गाड़ी कहां खड़ी है। इन मामलों का कोई हेल्पलाइन नंबर भी नहीं होता है।
बुधवार को अमर उजाला की ओर से सेक्टर-18 में आयोजित हुए संवाद के दौरान व्यापारियों ने इस तरह की कई समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रशासन से समस्याओं के निस्तारण की मांग भी की। संवाद के दौरान अलग-अलग ट्रेड के व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने बताया कि नो पार्किंग जोन से गाड़ियां उठाए जाने की वजह से ग्राहकों ने मार्केट में आना कम कर दिया है। उनके मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग मार्केट से काफी दूर है। ऐसे में वहां से लोगों को पैदल आना-जाना पड़ता है। इसलिए उधर गाड़ी खड़ी करने बहुत कम लोग मार्केट आते हैं। वहां से आने जाने के लिए रिक्शे या गोल्फ कार्ट चलानी चाहिए। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन से मल्टीलेवल पार्किंग से फुटओवर ब्रिज बनाए जाने की जरूरत है। दुकानों के आगे बने हुए बरामदे छोटे किए जाएं और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा नो पार्किंग जोन वाली जगह पर हेल्पलाइन नंबर भी लिखा होना चाहिए ताकि गाड़ी का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


चालान से परेशान कॉमर्शियल वाहन चालकों ने आने से किया इन्कार
व्यापारियों ने बताया कि सेक्टर के अंदर आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर रोका नहीं जाता। जब वाहनों से दुकान के सामने सामान उतारा जा रहा होता है तो गाड़ी का चालान हो जाता है। व्यापारियों ने कहा कि यदि दुकानों का सामान ही नहीं आएगा तो बेचेंगे क्या। इसके अलावा व्यापारियों ने बताया कि मार्केट के अंदर पेड़ों की छंटाई और नालियों के ढक्कन बंद करवाने की जरूरत है। चाइना कट पर एक ट्रैफिक लाइट लगने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ब्लॉक में बनाएं शौचालय
सेक्टर-18 मार्केट में पुरुष शौचालय की कमी है। हर ब्लॉक में पुरुष शौचालय बनाया जाना चाहिए। - एसके जैन, अध्यक्ष, सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन
मार्केट में यह पता नहीं चल पाता है कि हम किस ब्लॉक में हैं। यहां हर जगह साइनेज लगने जरूरी हैं। - नीरज गुप्ता
नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठने से पहले एनाउंसमेंट हो जाए तो व्यक्ति अपनी गाड़ी वहां से हटा सकता है। - आजिम अली खान
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अतिक्रमण हटाना होगा ताकि जाम न लगे। मार्केट में आने वालों को परेशानी न हो। - नवदीप
ग्राहकों ने आना कम कर दिया है। 500 रुपये का सामान लेने आ रहे ग्राहक का 1000 से अधिक का चालान हो जाता है। - मनमीत सिंह
दुकानों के बाहर पेड पार्किंग की सुविधा शुरू कर दी जाए। इससे ग्राहकों को गाड़ी उठने या चालन का डर नहीं रहेगा। - विकास जैन

वान्या दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed