फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgsfdg

Noida News: जन्मदिन मना रहे युवकों से मारपीट, सात आरोपी नामजद

Fri, 17 Oct 2025 09:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
fdsgsfdg
-पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। सैय्यद का तालाब क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी मना रहे दो अनुसूचित जाति के युवकों को बुधवार रात कुछ अन्य युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। हमले में घायल दोनों युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए युवकों ने मारपीट की और घटना को अंजाम दिया है। परिजन की शिकायत पर रबूपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।


अंबेडकर नगर निवासी मामचंद पुत्र लेखराज ने रबूपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई सुमित और भतीजा अनिकेत सैय्यद का तालाब क्षेत्र के निकट जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। आरोप है कि इस दौरान युवराज, जीतू, रचित, भरत, अंकित, पवन, सुनील ने दोनों से गाली-गलौज की। आरोपियों ने दोनों से जातिसूचक शब्द कहते हुए हमला कर दिया। युवकाें ने सुमित और अनमोल से डंडे आदि से जमकर मारपीट की और भाग गए। गंभीर रूप से घायल अनिकेत शारदा अस्पताल के वेंटीलेटर पर है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व इन युवकों का दूसरे पक्ष के एक युवक से विवाद हो गया था। मामचंद की शिकायत पर पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुमित नेवी में कर्मचारी है और छुट्टियों में घर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed