{"_id":"6a2028c9c91657c31b048b20","slug":"fdsg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7449-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर पर नहीं था कोई, चोर ले गए लाखों की दौलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर पर नहीं था कोई, चोर ले गए लाखों की दौलत
विज्ञापन
-मकान में ताला लगाकर ग्रेटर नोएडा गए थे व्यापारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र में चोरी की वारदात नहीं थम रहीं हैं। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर व्यापारी के घर से लाखों का माल चोरी कर लिया। व्यापारी को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सराय नैन सिंह निवासी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि 2 जून की शाम को वह अपने बेटे के पास ग्रेटर नोएडा चले गए थे। 3 जून की सुबह जब 7 बजे घर पहुंचे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। उनके घर के अंदर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि चोर उनके घर के अंदर रखा लाखों के सोने-चांदी के जेवर और ढ़ाई लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि लगातार चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरों ने एक साथ कई मकानों को अपना निशाना बनाया है।
सीसीटीवी में 4 आरोपी दिखे :
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए, जिसमें उन्हें चार आरोपी नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोरों को चिन्हित कर रही है, जिससे कि उनकी पहचान करके जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जा सके।
हमारी टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। चोरों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी करके घटना का खुलासा किया जाएगा। -संजय सिंह, कोतवाली प्रभारी, जेवर