फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: अब एनजीओ और स्वयं सेवा संस्थाएं करेंगे गोशाला का संचालन

Thu, 14 May 2026 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
fdsg
अब एनजीओ और स्वयंसेवी संस्थाएं करेंगी गोशालाओं का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अब ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित गोशालाओं का संचालन एनजीओ और स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपा जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। शासन ने खटाना गांव की गोशाला को एक एनजीओ को सौंपने की अनुमति भी दे दी है। वहीं, दो अन्य गोशालाओं के लिए प्राप्त आवेदन शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। पशुपालन विभाग ने ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ के आधार पर एनजीओ, कॉरपोरेट फर्मों, पंजीकृत समितियों, एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों से गो आश्रय स्थलों के संचालन कराने की योजना बनाई है। जिसके तहत 15 मई तक आवेदन मांगे हैं।
गौतमबुद्धनगर में पांच गोशाला का संचालन ग्राम पंचायतों के द्वारा किया जाता है। इनमें बिसाहड़ा, ततारपुर, प्यावली, खटाना और खंदेड़ा शामिल हैं। इन गोशालाओं का संचालन एनजीओ को देने की प्रक्रिया चल रही है। खटाना गोशाला के संचालन के लिए एक एनजीओ का आवेदन शासन स्तर से मंजूर हो चुका है। उनको सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन



एनजीओ समेत स्वयं सहायता समूहों से गोशालाओं के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्राप्त आवेदनों को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। जिन आवेदनों को मंजूरी मिलेगी, उन्हें संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। - अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article