{"_id":"6a05d5fea94855a0e90b4a8a","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94701-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भारत शिक्षा एक्सपो का आगाज, विद्यार्थियों ने एआई और मेडिकल साइंस में दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भारत शिक्षा एक्सपो का आगाज, विद्यार्थियों ने एआई और मेडिकल साइंस में दिखाई रुचि
विज्ञापन
- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तीन दिवसीय आयोजन शुरू, जिले के कई स्कूलों के छात्र पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय भारत शिक्षा एक्सपो का आगाज हो गया। एक्सपो में देशभर के शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। आयोजन के पहले दिन गौतमबुद्ध नगर के 15 से 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक्सपो का भ्रमण किया और विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी हासिल की।
एक्सपो में सबसे अधिक आकर्षण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस से जुड़े स्टॉलों में देखने को मिला। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीकों और भविष्य में उभरते करियर विकल्पों को लेकर विशेष रुचि दिखाई। विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने छात्रों को एआई, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और डिजिटल टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालयों से आए शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को करियर के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से संबंधित प्रोजेक्ट्स में भी उत्साह दिखाया। एक स्टॉल की संचालिका शिवांगी ने बताया कि तीन दिवसीय इस शिक्षा एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, नई तकनीकों और उभरते करियर क्षेत्रों से जोड़ना है।